Rajasthan Safai Karamchari Vacancy Cancelled: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती निरस्त आदेश हुए नोटिस जारी

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। जिसमें कुल पदों की संख्या 23820 निर्धारित की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दे की स्वायत शासन विभाग राजस्थान जयपुर के द्वारा एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। इसके बारे में और भी जानकारी हम आपको इसी आर्टिकल में नीचे बताएंगे।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 23820 पद पर होने वाली रद्द कर दी है। इसी के संबंध में 4 दिसंबर को राजस्थान विभाग के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 29 सितंबर को जारी की गई भर्ती को वापस लेने का आदेश दिया है। ऐसा राजस्थान में यह तीसरी बार हुआ जब इस भर्ती पर रोक लगा दिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को तीसरी बार पूरी तरह से रोक दिया गया है। और इसके लिए 7 दिसंबर को लॉटरी निकलने वाली थी। लेकिन अब इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया है।

इससे पहले सफाई कर्मी की हड़ताल एवं मांग को देखते हुए सरकार ने कहा कि जयपुर में सफाई कर्मचारी की पदों के लिए बनाए जा रहे हैं अनुभव प्रमाण पत्र गलत थे। और वाल्मीकि समाज से जुड़ी कर्मचारियों ने तो अपना अनुभव प्रमाण पत्र भी नहीं बनाया।

इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 23820 रखी गई थी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 23390 पद एवं टीएसपी क्षेत्र के लिए 430 निर्धारित किए गए हैं। और इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 तक किया गया था। फिर सभी अभ्यर्थियों को आवेदन फार्म संशोधन करने का अवसर 21 से 5 दिसंबर तक किया गया था।

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy Cancelled Check

निरस्त होने का आदेश- यहां से देखें

Post a Comment

Previous Post Next Post